BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस राज्य ने किया लॉकडाउन का ऐलान, पहले ही लोगों ने खरीद डाली 210 करोड़ रुपये की शराब - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 10, 2022

इस राज्य ने किया लॉकडाउन का ऐलान, पहले ही लोगों ने खरीद डाली 210 करोड़ रुपये की शराब




रेवांचल टाइम्स। कोरोना संक्रमण की तेजी के बीच राज्य सरकारें पाबंदियां लगानी शुरू कर दी है। इसी बीच तमिलनाडु सरकार ने भी पिछले सप्ताह कुछ नई पाबंदियों का ऐलान किया है इनमें नाईट कर्फ्यू और रविवार को लॉकडाउनभी शामिल है। इसका ऐलान होने के बाद शनिवार को लोगों ने शराब खरीदने (Liquor Sale) का रिकॉर्ड बना दिया। अकेले शनिवार को 210 करोड़ रुपये की शराब बिक गई।




रविवार के लॉकडाउन से ऐन पहले शनिवार को करीब 210 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई, आम तौर पर तमिलनाडु में शनिवार और रविवार को मिलाकर 300 करोड़ रुपये की शराब की औसत बिक्री होती है। रविवार को दुकानें बंद रहने के चलते इस बार लोगों ने शनिवार को ही स्टॉक जमा कर लिया।

राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu CM MK Stalin) ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पिछले सप्ताह गुरुवार को पाबंदियों का ऐलान किया था। राज्य सरकार ने रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया है, इसके अलावा हर रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन का भी ऐलान किया गया है। राज्य में 9वीं तक के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment